इश्क
की किताब में कोई भूतकाल नहीं
होता प्रेमिकाएं कभी पूर्व नहीं
होतीं वे रूह में दर्ज शाश्वत वर्तमान हैं

जवानी के दिनों में दिल की अदालत जब बैठती है तो वहाँ कानून के पन्नों से ज़्यादा जज़्बातों के
फैसले सुने जाते हैं यह कहानी है अद्वैत भारद्वाज की लखनऊ
लॉ फैकल्टी का एक ऐसा छात्र जो
मुकदमों की किताबों से ज़्यादा दिल की उलझी हुई धाराओं में उलझा रहता है

एक तरफ़ मिर्ज़ा ग़ालिब के शेर और रूमानी ख़्वाब हैं तो दूसरी तरफ़ हॉस्टल
के कमरे की वो अराजकता जहाँ उधारी का हिसाब सस्ती व्हिस्की और आधी रात के कारनामे ज़िंदगी की
सच्चाई बन जाते हैं जब कैंपस में अनन्या का प्रवेश होता है तो अद्वैत की दुनिया
एकतरफा इश्क़ के आसमान पर झूमने लगती है लेकिन क्या यह मोहब्बत किसी मुकाम पर
पहुँचेगी या यह महज़ भावनाओं गलतफहमियों और
बचकाने फैसलों का एक अजीब मुकदमा बनकर रह जाएगी

क्या दिल के मामलों में भी कोई लीगल डिफेंस काम आता है या इंसान सिर्फ़ अपनी
नासमझियों का कैदी बनकर रह जाता है

हास्य व्यंग्य टूटे हुए दिलों की
कसक और वकीलों की अनोखी दुनिया से सजी यह एक ऐसी रोमांटिक त्रासदी है जो आपको हँसाएगी भी
और आँखें नम भी कर जाएगी यह कहानी है हर उस शख्स की जिसने कभी न कभी मोहब्बत में
खुद को कटघरे में खड़ा पाया है

आशुतोष शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून स्नातक लॉ
ग्रेजुएट हैं हाल ही में उनकी पुस्तक आई
है वकीलों का विषविद्यालय आशुतोष पिछले सोलह वर्षों से अधिक समय से वकालत में
सक्रिय हैं और देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के समक्ष नियमित रूप से पेश होते
रहते हैं साथ ही उन्होंने एक अधिवक्ता के रूप में माननीय भारत के
सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष भी कई बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है आशुतोष आम जनता
के लाभ के लिए अपने यूट्यूब चैनल Lawofthelandindia के माध्यम से कानूनी जागरूकता भी फैला रहे हैं